इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने किसी भी राष्ट्र के वैज्ञानिक अभियान में तीव्रता को उस राष्ट्र की प्रगति का कारण बताया है।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने सोमवार के दिन नेनो के पांच उत्पादों के अनावरण के अवसर पर तेहरान में इस बात पर बल देते हुए कि मनुष्य की वास्तविक प्रगति वैज्ञानिक गतिविधियों से प्राप्त की जा सकती है कहा कि ईरान की अधिक वैज्ञानिक प्रगति के लिए भूमिका व वातावरण तैयार किया जाना चाहिए और सरकार भी इस प्रकार की परियोजनाओं का समर्थन करती है। इस से पूर्व राष्ट्रपति ने कई देशों के संसद सभापतियों से भेंट में क्षेत्रीय राष्ट्रों पर वर्चस्व के लिए कुछ शक्तियों के षडयन्त्रों की ओर से सचेत करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य, इस्राईल के अस्तित्व को बचाना है।
समाचार समाप्त
.......
166